नयी दिल्ली , मई 21 -- कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया (केसीसीआई) ने 25 स्कूलों में 2,600 छात्रों के लिए प्रीमियम ताइक्वांडो कोर्स शुरू किया है। हाल ही मे भारत-कोरिया द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हुए समझौते (एमओयू) के तहत यह कोर्स शुरु किया गया है। इस पहल में भारत के 25 प्रमुख स्कूलों में लगभग 2,600 युवाओं को प्रोग्राम में शामिल किया जायेगा ।इसके तहत केसीसीआई ने ऐसे स्कूल चुने हैं जो ताइक्वांडो को अपनाने के लिए गंभीर हैं। इन स्कूलों में पाठ्येतर समय को बदलकर एक प्रीमियम चरित्र और शारीरिक फिटनेस कार्यक्रम बनाया गया है, जिसका मकसद बच्चों को वैश्विक स्तर की प्रतिभा बनने के लिए तैयार करना है।
यह कार्यक्रम भारत-कोरिया संयुक्त वक्तव्य में किए गए वादे का बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें खेलों के ज़रिए दोस्ती और जन-से-जन आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि शिखर सम्मेलन की बड़ी उपलब्धियाँ अब सीधे युवाओं के रोज़मर्रा के जीवन में उतर रही हैं। छात्र हर हफ्ते अपनी कक्षाओं के बाद ताइक्वांडो की वर्दी पहनकर अभ्यास करते हैं और इस तरह सार्वजनिक कूटनीति का एक जीवंत मंच तैयार होता है। इस साल ताइक्वांडो कक्षाओं में शामिल 25 स्कूल (करीब 2,600 छात्र) दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के जाने-माने संस्थान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित