फर्रुखाबाद , जून 21 -- उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भारत की संस्कृति और योग परंपरा को आज दुनिया के 177 देशों ने स्वीकार किया है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसका प्रमाण है।

फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय फतेहगढ़ स्थित स्व ० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में तड़के 5:30 बजे करीब एक हजार योग अभ्यासियो के आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर आदि अधिकारियों ने धनवंतरि एव महार्षि पतंजलि चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित करके, माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर एवं योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को कामन योग प्रोटोकॉल अभ्यास कराया गया। सुश्री शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य, किसी भी तनाव एवं अवसाद से दूर रहने के लिए योग को अपनाएं ताकि तन मन दोनों स्वस्थ रह सके।

राज्य मंत्री ने कहा कि 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं वल्कि जीवन शैली है। लोगों को 365 दिन योग करके अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोविड काल मेंभी लोगों ने, योग से शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। योग के माध्यम से लोग बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कानपुर मंडल आयुक्त विजयेन्द्र पांडियन बताया कि योग हजारों वर्ष पुरानी विरासत है, लोगइसे दिनचर्या में शामिल करें ताकि स्वास्थ्य सही रह सके। उन्होंने कहा किआज वारहवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, 21 जून सबसे लंबा दिन होता है इसी सोच के साथ इस दिवस की थीम, "योग फॉर हेल्दी एजिंग" है। उन्होंने कहा कि कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं और रोजाना 30 -40 मिनट का अभ्यास करें, ताकि शरीर एवं मन को स्वस्थ रह सके। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से मनुष्य की कार्य क्षमता एवं ऊर्जा तरो- ताजा बनी रहती है इसीलिए प्रत्येक के जीवन में नियमित योग अभ्यास आवश्यक है।

इस दौरान देश के पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया और योग अभ्यासियो ने नित्य प्रति योग अभ्यास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत विधायक गण डॉक्टर सुरभि गंगवार पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपरजिलाधिकारी अरुण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार गौड़ भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र आदि अधिकारी गण एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित