नयी दिल्ली , जुलाई 16 -- भारत की पहली लिस्टेड आईवीएफ चेन गौडियम आईवीएफ एंड वूमेन हेल्थ लिमिटेड ने दिल्ली में एक नए सेंटर के साथ आज अपनी विस्तार योजना के पहले चरण की शुरुआत की। कंपनी ने आईपीओ के दौरान निवेशकों से 19 नए सेंटर खोलने का लक्ष्य साझा किया था, जिसकी यह पहली उपलब्धि है।
दक्षिण दिल्ली में स्थित यह नया सेंटर फर्टिलिटी केयर से जुड़ी सभी सुविधाएं प्रदान करता है। यहां अनुभवी फर्टिलिटी विशेषज्ञ, एडवांस्ड रिप्रोडक्टिव मेडिसिन और गौडियम आईवीएफ की उच्च गुणवत्ता वाली उपचार सुविधाएं उपलब्ध है। इस सेंटर की सबसे बड़ी विशेषता गौडियम सिग्नेचर लैब है। यह कंपनी की विशेष लैब व्यवस्था है, जिसमें उन्नत एम्ब्रियोलॉजी, एआई आधारित तकनीक और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का उपयोग किया जाता है, ताकि भ्रूण के बेहतर विकास के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके। कंपनी अपने हर नए सेंटर में इसी सिग्नेचर लैब मॉडल को अपनाएगी, जिससे देश के किसी भी शहर में मरीजों को एक सामान इलाज, सुरक्षा और बेहतर इलाज का अनुभव मिल सके।
इस सेंटर में गौडियम आईवीएफ की एआई आधारित एम्ब्रियोलॉजी तकनीक भी उपलब्ध है। इसमें एसआईडी (स्पर्म आइडेंटिफिकेशन डिवाइस) के जरिए स्पर्म की बेहतर जांच और एरिका (एम्ब्रियो रैंकिंग इंटेलिजेंट क्लासिफिकेशन असिस्टेंट) की मदद से भ्रूण का मूल्यांकन किया जाता है। इन आधुनिक तकनीकों का उपयोग विशेषज्ञ एम्ब्रियोलॉजिस्ट की देखरेख में किया जाता है जिससे सटीक जांच और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। इससे पूरे आईवीएफ उपचार के दौरान गुणवत्ता, भरोसा और सफलता की संभावना और मजबूत हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित