नयी दिल्ली , मार्च 16 -- पश्चिम एशिया संकट के कारण ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारत के 24 जहाजों में से एक एलपीजी टैंकर शिवालिक सोमवार शाम गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया जबकि दूसरे एलपीजी टैंकर नंदादेवी के मंगलवार सुबह कांडला बंदरगाह पहुंचने की संभावना है।
शिवालिक टैंकर पर करीब 45 हजार टन एलपीजी लदी है और इसके आने से देश में एलपीजी की आपूर्ति और मजबूत होगी।
ये दोनों एलपीजी टैंकर कुछ दिन पहले होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल कर भारत के लिए रवाना हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित