नयी दिल्ली , अक्टूबर 09 -- भारत और लाइबेरिया ने खाड़ी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों तथा काला सागर में पिछले कुछ दिनों में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें तुरंत रोके जाने की मांग की है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों देशों ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि इन हमलों से समुद्री व्यापार बाधित होता है और निर्दोष लोगों की जान जाती है। ऐसे कृत्यों को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता। दोनों देशों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए इन हमलों को तुरंत रोकने की अपील की।
भारत और लाइबेरिया ने कहा है कि वे ऐसे हमलों को दोबारा होने से रोकने के लिए आपसी तालमेल बढ़ाने और नाविकों के अधिकारों की रक्षा करने में सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित