वेलिंग्टन , सितंबर 10 -- न्यूजीलैंड की सफेंद गेंद टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने की इच्छा और अपनी कप्तानी को प्राथमिकता देते हुए बिग बैश लीग (बीबीएल) में शामिल होने एक आकर्षक ऑफर ठुकरा दिया।
एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से मिले इस ऑफर की जानकारी सबसे पहले न्यूज कॉर्प ने दी थी। यह दो साल का करार होता और सैंटनर ने माना कि "ऑफ़र अच्छा था", लेकिन टेस्ट क्रिकेट का आकर्षण और सीमित-ओवर्स की कप्तानी बनाए रखने की इच्छा ने उनके फैसले को प्रभावित कर रही थी।
सेंटनर ने 'न्यूज़ीलैंड हेराल्ड' से कहा, "जब हम आने वाले समर सीजन के बारे में सोचते हैं - जिसमें भारत के साथ सफेद और टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया का दौरा शामिल है - तो इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता - यह वाकई बहुत रोमांचक समय है। मैं इसका हिस्सा बने रहना चाहता हूं। सच कहूं तो, ऑफ़र अच्छा था। उन्हें पता था कि कॉन्ट्रैक्ट और आगे की चीजों को देखते हुए, मेरे लिए ऑफर का अच्छा होना जरूरी था। मैंने इस बारे में सोचा भी था, लेकिन आगे आने वाले मैचों को देखते हुए, भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट के हर मैच में न खेलूं, फिर भी मुझे लगता है कि मेरे लिए एक भूमिका है।"सेंटनर 2024 के आखिर से न्यूजीलैंड की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची है। पहले ऐसी बातचीत हुई थी कि क्या वह कैज़ुअल कॉन्ट्रैक्ट पर कप्तानी जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह सही नहीं लगता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित