दांबुला , जून 11 -- प्रभसिमरन सिंह (86), ऋतुराज गायकवाड़ (66) और कप्तान तिलक वर्मा (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने गुरुवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभसिरमन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी 74रन जोड़कर भारत ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। अब्दुल्लाह अहमदजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर अफगानिस्तान ए को पहली सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली। 10वें ओवर में अहमदजई ने प्रियांश आर्य (आठ) रन को आउट कर भारत ए को दूसरा झटका दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित