दांबुला , जून 17 -- तिलक वर्मा (59), प्रियांश आर्य (58) और कुमार कुशाग्र (58) की जुझारू पारियों के दम पर भारत ए ने बुधवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के पांचवें मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ आठ विकेट 319 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
आज यहां अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए के लिए प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। आठवें ओवर में फरीदून दावूदजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये। इसके बाद 15वें ओवर में फरमानउल्लाह ने अर्धशतक बना चुके प्रियांश आर्य को आउट कर पवेलियन भेज दिया। प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (58) रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ (30) रन बनाकर आउट हुये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित