नई दिल्ली , अगस्त 09 -- भारत और अमेरिका की नौसेनाएं रविवार से कोच्चि में पांच दिन के विस्फोटक आयुध निपटान अभ्यास में शामिल होंगी।

नौसेना ने शनिवार को बताया कि इसमें दोनों नौसेनाओं की विशेषज्ञ डाइविंग और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने वाली टीमों के बीच अंतर-संचालन क्षमता और पेशेवर सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

पांच दिवसीय अभ्यास में विशेषज्ञों के आदान-प्रदान, क्रॉस-ट्रेनिंग, उपकरणों का प्रदर्शन और परिदृश्य-आधारित व्यावहारिक अभ्यास शामिल होंगे, जिनमें विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के समकालीन तरीकों, उभरती प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम प्रथाओं को शामिल किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित