चंडीगढ़ , फरवरी 16 -- पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को केंद्र सरकार पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जरिए देशके किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह समझौता भारत के किसानों के लिए काफ़ी नुकसानदेय साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल हमारे अन्नदाता को तबाह करेगा, बल्कि उनके हितों को भी नुक्सान पहुंचाएगा।

श्री संधवां ने केंद्र सरकार के इस फ़ैसले की सख़्त निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार हमारे देश के किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि वाजिब कीमतों, सब्सिडियों , बुनियादी ढांचा और जोखिम सुरक्षा जैसे मज़बूत घरेलू समर्थन के बिना, विदेशी कारोबार के लिए भारतीय बाज़ार खोलने का यह कदम छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धित किसानों का विरोध एक चेतावनी संकेत है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह समझती है कि यह समझौता सचमुच किसानों के हितों को प्राथमिकता देता है, तो उसको पारदर्शिता, सांसदीय बहस और अर्थपूर्ण विचार-विर्मश के द्वारा यह साबित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो कृषि सेक्टर में सुधारों की यह धारणा एक बार फिर देश का पेट भरने वाले हमारे किसानों की शंका- चिंताओं को दूर करने में असफल रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित