नयी दिल्ली , अक्टूबर 22 -- भारतीय रोलर स्केटिंग टीम ने पैराग्वे की राजधानी (असुनसियन) में आयोजित वर्ल्ड स्केट गेम्स में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित सात पदक जीतकर इतिहास रचा है। पैराग्वे से मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स का आज यहां सम्मान किया गया।

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तुलसी राम अग्रवाल ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बताया कि भारतीय स्पीड रोलर स्केटर्स ने पहली बार 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़ समेत 7 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है इसलिए वे गर्मजोशी से स्वागत और जश्न के हकदार हैं।

तुलसी राम अग्रवाल ने बताया कि भारत इस खेल में तेजी से उभरता हुआ देश है और उनके लिए यह बड़ी ख़ुशी की बात है कि भारत 2027 में 21वीं एशियन चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित