मुंबई , भी 10 -- भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की अध्यक्षा क्रिस्टीन लेगार्ड ने रविवार को केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग पर एक नये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसमें दोनों केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग के लिए 2015 के समझौते का नवीनीकरण किया गया है।
रिजर्व बैंक की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ये हस्ताक्षर स्विट्जरलैंड के बेसल में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) की बैठकों के दौरान किये गये।
यह समझौता ज्ञापन 2015 के पिछले समझौता ज्ञापन का अद्यतन संस्करण है ।
यह केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में पारस्परिक हित के क्षेत्रों में दोनों संस्थानों के बीच नियमित सूचना आदान-प्रदान, नीतिगत संवाद और तकनीकी सहयोग के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित