लखनऊ , सितंबर 18 -- भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय से विचार-विमर्श के उपरांत जारी प्रदेश कमेटी में कुल 51 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी समिति में जितेंद्र राय, रजनीश चौहान, राज प्रताप त्रिपाठी, रवि कांत मिश्रा, सुनील त्यागी, एहसान सिद्दीकी, अल्पना देवी, राजकुमार उपाध्याय और संजय मौर्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं प्रदेश संगठन को मजबूती देने के लिए राम रतन सिंह बौद्ध, मा अयूब, अनिल त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद शाही, मो. मैनुद्दीन, सत्यव्रत शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, आशीष चतुर्वेदी, देवेंद्र नाथ राय, राजेश गोयल, निवास राय, लक्ष्मीनायक, पूनम तोमर, सुनील शुक्ला, विनोद यादव और अनुज त्यागी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके साथ ही जयप्रकाश जयसवाल को कोषाध्यक्ष, राज कुमार शुक्ला को मीडिया प्रभारी तथा किशन राय को आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी के विभिन्न मोर्चों में रोशन सिंह तोमर को युवा जनता मोर्चा, डॉ. गरम मिश्रा को महिला जनता मोर्चा, कन्हैया लाल गौतम को अनुसूचित जनता मोर्चा, मो. हसीब अहमद निजामी को अल्पसंख्यक जनता मोर्चा तथा करुणेश राय को किसान जनता मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित