कुवैत सिटी , मार्च 30 -- कुवैत की भारतीय राजदूत परिमिता त्रिपाठी ने सोमवार को कुवैत के केंद्रीय शवगृह का दौरा किया। जल शोधन इकाई पर हुए हमले में जान गंवाने वाले एक भारतीय नागरिक का यहां पार्थिव शरीर रखा गया है।
राजदूत ने यहां जनरल डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल एविडेंस के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुल रहीम अल-अवधी से मुलाकात की। उन्होंने कुवैती अधिकारियों से मिली त्वरित और संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
भारतीय दूतावास मृतक के परिवार के साथ निरंतर संपर्क में है और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित