नयी दिल्ली , अगस्त 10 -- भारतीय मुक्केबाजों ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसी धूम मचाई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रभावित हो गए। श्री मोदी ने रविवार को पदक विजेताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ये बॉक्सिंग वालों से भी दुनिया के खिलाड़ी अब डरने लगे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मेरे यहां, मुझे यहां लगभग 12-13 साल हो गए हैं, अगर मैंने नियमित रूप से और हर बार किसी को रिसिव किया है, किसी को मैं मिला हूं, तो खिलाड़ी हैं। पिछले 10-12 साल हो गए, आप लोगों के पुरुषार्थ के कारण, भारत को लगातार विजय दिलाने के आपके प्रयासों के कारण और उत्तरोत्तर सफलता में नई ऊंचाईयां पार करने की परंपरा के कारण, जो काम शायद हम स्कूलों में जाकर कहें कि नहीं नहीं भई खेलना चाहिए, ये करना चाहिए, वो काम स्कूलों में जाकर के हम कर सकते थे, उससे ज्यादा आपका मेडल उनको इंस्पायर करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित