पटना , अक्टूबर 02 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने एशियन गेम्स 2026 में चीन को पराजित कर 44 वर्षों बाद स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम के अदम्य साहस, उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर मेहनत ने देश को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। टीम की शानदार सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित