मडगांव (गोवा) , जून 07 -- भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बंगलादेश को हराकर दक्षिण एशिया फुटबॉल चैंपियनशिप (सैफ) का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने छठी बार यह टूर्नामेंट जीता है।

मडगांव के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार रात खेले गये फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन बंगलादेश को 3-1 से हराया।

भारतीय टीम के लिए प्यारी जाख्सा ने , सनफिदा नोंगरुम ने और लिंडा कोम सेर्तो ने एक-एक गोल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित