वडोदरा , अक्टूबर 28 -- वैष्णवी शर्मा (पांच विकेट), क्रांति गौड और सायली सातघरे (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद प्रतिका रावल (नाबाद 59) और शेफाली वर्मा (नाबाद 51) रनों की अर्धशकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 198 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 17 ओवरों में 133 रन बनाकर मुकाबला अपना नाम कर लिया। भारतीय टीम को पहले ही ओवर में नोमवेलो सिबांडा ने यास्तिका भाटिया (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद हरलीन देओल ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट लिए 58 रन जोड़े। हरलीन देओल (19) रन बना कर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुई। प्रतिका रावल ने 56 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 59) रनों की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 26 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 51) रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित