नयी दिल्ली , जुलाई 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में कहा कि इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जापान ओपन का खिताब जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु पर पूरे देश को गर्व है।
रविवार को आयोजित मासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, "हमारे युवाओं ने हाल के दिनों में स्पोट्स में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित