रायपुर , अगस्त 17 -- योगगुरु बाबा रामदेव ने देश की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में किसी धर्म या जाति से अधिक भारतीय बचपन, देश की जवानी, वर्तमान और भविष्य खतरे में है।
भोपाल से देहरादून की यात्रा के दौरान देहरादून में खराब मौसम के कारण बाबा रामदेव रविवार को रायपुर पहुंचे और यहां रात्रि विश्राम किया। वह सोमवार सुबह देहरादून के लिए रवाना हुए । रायपुर एयरपोर्ट पर रविवार देर रात मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने देश की मौजूदा परिस्थितियों, शिक्षा, चिकित्सा, युवाओं के भविष्य और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित