ग्लासगो , अगस्त 01 -- भारतीय पैरा एथलीट दल ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। इसी के साथ पैरा स्पोर्ट्स में अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत का सफर संपन्न हुआ।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पैरा एथलेटिक्स में भारतीय दल ने छह पदक जीते जिनमें तीन स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक रहा। इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेल में पैरा एथलेटिक्स मेडल के लिए भारत का 20 साल का इंतजार खत्म हुआ। एक कांस्य पदक पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला। प्रमुख पैरा एथलीट में शर्मिला धनखड़ ने महिला एफ 57 गोला फेंक (शॉट पुट) प्रतियोगिता में 9.81 मीटर के सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ भारत के लिए पैरा-एथलेटिक्स का पहला ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।

दिलीप महादू गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी- 47 स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सोमन राणा ने पुरुषों की एफ 57 गोला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। शुभम जुयाल ने पुरुषों की एफ 57 गोला फेंक स्पर्धा में सोमन राणा के साथ रजत पदक जीतकर ऐतिहासिक डबल पोडियम फिनिश किया। मोहम्मद बासिल ने पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित