आइची-नागोया , सितंबर 26 -- हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को एशियाई खेलों में मेजबान जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आज यहां खेले गये क्वार्टर फाइनल में भारत की ओर से अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किये। यह मैच इस ग्रुप का सबसे मुश्किल मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन भारत ने जापान के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत सोमवार को पूल ए के अपने आखिरी मुकाबले में बंगलादेश का सामना करेगा। भारत की नजर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने और पूल चरण का अभियान अजेय रिकॉर्ड के साथ खत्म करने पर होगी।
मौजूदा स्थिति के अनुसार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित