नयी दिल्ली , जून 17 -- भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम पांच से 14 जुलाई तक ब्रिटेन के दौरे पर जाएगी, जहा वे स्कॉटलैंड सीनियर महिला, इंग्लैंड अंडर-21, अमेरिका अंडर-21 और बेल्जियम अंडर-21 टीमों के खिलाफ सात मैच खेलेंगी।

भारतीय महिला टीम का यह दौरा नए नियुक्त कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में टीम का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा और भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम की तैयारियों का एक अहम हिस्सा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित