बेंगलुरु , जुलाई 03 -- भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का 24 सदस्यीय दल पांच से 14 जुलाई तक होने वाले एक्सपोजर दौरे के लिए गुरुवार रात केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ब्रिटेन के लिए रवाना हुआ।
नए मुख्य कोच टिम व्हाइट की अगुवाई में, टीम स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में सात मैच खेलेगी। यह टूर जूनियर एशिया कप समेत आने वाले अहम इंटरनेशनल टूर्नामेंट की तैयारियों का हिस्सा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित