नई दिल्ली , मई 29 -- भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) ने शुक्रवार को यहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ), मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र पर केंद्रित एक ' एआईएमई अकादमी' का शुभारंभ किया।

सूचना प्रसारण मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह देश में एआई-आधारित मीडिया शिक्षा और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्थान के नई दिल्ली स्थित परिसर में आयोजि कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने आईआईएमसी की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौर और गूगल डीपमाइंड इंडिया के वरिष्ठ निदेशक डॉ. मनीष गुप्ता की उपस्थिति में अकादमी का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में 10 सप्ताह के हाइब्रिड एआई कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन का भी उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में 23 शहरों के 100 से अधिक समाचारपत्रों और मीडिया कॉलेजों के 110 से अधिक समाचारपत्रों के पेशेवरों, मीडिया शिक्षकों और छात्रों को 10 से अधिक भारतीय भाषाओं में प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित