राजकोट , सितंबर 18 -- यशबर्धन चौहान (54/ दो विकेट) रन, अन्वय द्रविड़ (38), आर्यवीर सहवाग (28) शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम बारिश प्रभावित पहले यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को सात रनों से शिकस्त दी।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए नील पटेल और हेडन बारबुलोविक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। सातवें ओवर में चौहान ने हेडन (45) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 11वें ओवर में चौहान ने नील पटेल (40) को भी अपना शिकार बना लिया। जेड होलिक (25) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान जैक सॉसनेक ने 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (55) रनों की आतिशी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चिगुरपति वेंकटा ने सॉसनेक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया के मैच जीने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों बेहतरीन प्रदर्शन के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सात विकेट पर 175 रन ही बना सके और उनकी टीम मुकाबला सात रनों से हार गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित