न्यूयॉर्क , सितंबर 24 -- भारत और प्रशांत द्वीपीय देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आयोजित भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) की दूसरी विदेश मंत्रियों की बैठक में जलवायु कार्रवाई, आपदा प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशांत द्वीपीय देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में समोआ, फिजी, मार्शल द्वीप, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, तुवालु, टोंगा, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य, वानुअतु और नाउरू के प्रतिनिधियों के साथ प्रशांत द्वीप समूह फोरम के महासचिव ने भी भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित