सिरोही , अक्टूबर 23 -- भामाशाह निर्मल जैन ने सिरोही जिले के डवाड़ा मे साढ़े तीन करोड़ लागत की चार बीघा 43 बिस्वा भूमि राज्य सरकार को देकर उस भूमि पर छह करोड़ की लागत से काॅलेज भवन बनाया जायेगा।

श्री जैन ने गुरुवार को जयपुर में उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात कर उन्हें यह जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ बैरवा ने भामाशाह परिवार का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि श्री जैन ने पिंडवाड़ा आदिवासी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ी सौगात पिंडवाड़ा को दी हे जिसे 36 कॉम पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी । उन्होंने कहा कि वह भामाशाह परिवार के इस कदम से बहुत अभिभूत हे ओर इसके लिए दिल से उनका अभिनंदन करते हे।

प्रेरक एवं श्री पावापुरी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने डॉ. बैरवा को बताया कि सिरोही जिले में पिछले पांच वर्षों में छह-छह करोड़ के वरी काॅलेज भामाशाहों ने बनाए हैँ ओर अब यह पांचवा काॅलेज पिंडवाड़ा में बनाया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से भामाशाह निर्मल लालचंद जी जैन परिवार पिंडवाड़ा - मुंबई की ओर से दिए गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर कालेज शिक्षा आयुक्त नथमल डिडेल ने भामाशाह परिवार के निर्मल जैन,आरती जैन ओर भाविक एन जैन का मालार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि आपने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने का उदारता के भाव के साथ जो निर्णय लिया हे वो इस क्षेत्र एवं उच्च शिक्षा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सिरोही जिले में भामाशाहों की ओर से लगातार काॅलेज भवन बनाकर देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल हे जिसके लिए सभी भामाशाहों ओर उनको प्रेरित करने वाले बधाई के पात्र हे।

इस अवसर पर काॅलेज भवन बनाने के एक एमओयू भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित