देहरादून , फरवरी 06 -- उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने डॉ. भानु दुग्गल को हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून का कुलपति नियुक्त किया है।

डॉ. दुग्गल वर्तमान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में कार्डियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुलाधिपति के अनुशंसा पर्यन्त पाँच वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित