नयी दिल्ली , अक्टूबर 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पार्टी के युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय टीम में बड़े पैमाने पर बदलवा करते हुए सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिवों समेत कई अहम पदों पर नयी नियुक्तियां कर दी।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य डॉ. हेमांग जोशी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
भाजपा ने युवा मोर्चा में जिन सात लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें जम्मू-कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमाली नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल से विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग शामिल हैं।
वहीं जिन तीन लोगों को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है, उनमें ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बदेना, उत्तर प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मिट्टा वामशी कृष्णा शामिल हैं।
इसके अलावा पार्टी ने सात नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इनमें असम के बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सायली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा को शामिल हैं।
पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
भाजयुमो ने संगठन के कामकाज को बेहतर तरीके से चलाने के लिए गुजरात के ध्रुव पंडित को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, दिल्ली के मोहित सोनी केंद्रीय कार्यालय सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।
इसके साथ ही तेलंगाना की अखिला बंदम नीति और अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी को सौंपी गयी है। गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मडिशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को सह-प्रभारी बनाया गया है।
भाजयुमो ने बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया को मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित