रायपुर , मार्च 28 -- भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को बनाया गया है। उनके साथ रंजना साहू, जी. वेंकटराव, शिवनाथ यादव, ऋतु चौरसिया एवं कमल गर्ग को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित