उदयपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पर्यावरण जागरूकता को लेकर फतेहसागर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना था। साइकिल रैली में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार, पूर्व पार्षद लवदेव बागड़ी मनोज साहू, इंद्रजीत सिंह विषावत, गौरव शर्मा, जितेंद्र गुर्जर आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और पर्यावरण बचाने, प्लास्टिक मुक्त उदयपुर बनाने और जल संरक्षण का संदेश दिया।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पर्यावरण बचाओ", "स्वच्छ उदयपुर हरित उदयपुर" जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित