सिवान , मई 16 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है।
श्री सरावगी ने आज सिवान के जीरादेई प्रखंड अंतर्गत ग्राम जामापुर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' उद्घाटन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर श्री सरावगी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर से प्रतिपादित 'एकात्म मानववाद' भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित