चंडीगढ़ , अक्टूबर 25 -- स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्रोही ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भाजपा सरकार के 12 साल के कार्यकाल में हुई सरकारी भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने के बजाय विपक्ष और आम जनता द्वारा भाजपा शासनकाल की भर्तियों को लेकर उठाए जा रहे सवालों का तथ्यों के साथ जवाब दें।
विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस शासनकाल की कमियां गिनाकर अपने कार्यकाल की कथित नाकामियों, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पारदर्शिता और बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी देने का दावा करते हैं, लेकिन भर्तियों का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक करने के सवाल पर पीछे हटते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित