जयपुर , मई 13 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से सवाल किया है कि क्या अब वह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफिया को संरक्षण दे रही हैं।

श्री गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा- यूजी (नीट-यूजी) के पेपर लीक मामलें में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल भाजपा का पदाधिकारी है। क्या यही वजह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने नीट-यूजी पेपर लीक को छिपाने का प्रयास किया एवं कोई एफआईआर दर्ज नहीं की।

उन्होंने कहा कि वह गत 11 मई से ही कह रहे थे कि भाजपा सरकार इस मामले में एफआईआर क्यों नहीं कर रही है। अब भाजपा की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि क्या अब भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफिया को संरक्षण दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित