जयपुर , मार्च 30 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर दिव्यांगों के हक पर प्रहार करने का आरोप लगाया है।

श्री गहलोत ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया श्रृंखला इंतज़ारशास्त्र की आठवीं कड़ी में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्या गांधी और बाबा आम्टे के नाम से इतनी चिढ़ है कि दिव्यांगों का भविष्य दांव पर लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जयपुर का दिव्यांग विश्वविद्यालय दो कक्षों में सिमटा है और जोधपुर में काम ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की यह कैसी आग, जिसमें प्रदेश का विशेष योग्यजन झुलस रहा है। सरकार को जवाब देना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित