जयपुर , अप्रैल 10 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र एवं राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों पर रिफाइनरी के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ बड़ा अन्याय करने का आरोप लगाया हैं।

श्री गहलोत ने अपनी सोशल मीडिया श्रृंखला इंतजारशास्त्र की 19वीं कड़ी में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी की लागत 37 हजार 229 करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 80 हजार करोड़ रुपए हो गई जो जनता के जेब पर अनावश्यक बोझ डाला गया हैं।

उन्होंने कहा कि क्रेडिट लेने की राजनीति के लिए भाजपा ने सवा सात साल का जानबूझकर विलम्ब किया गया हैं जबकि कोविड की चुनौती के बावजूद कांग्रेस सरकार ने 80 प्रतिशत काम पूरा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की संकीर्ण राजनीति ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं युवाओं के रोजगार की आशा को भारी चोट पहुंचाई है। आखिर भाजपा को राजस्थान के विकास से नफरत क्यों है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित