जहानाबाद , मई 30 -- ारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी नेशनिवार को कहा कि उनकी पार्टी, ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सत्ता प्राप्ति के बाद भी अपनी विचारधारा, नीतियों और घोषणापत्र में किए गए वादों को नहीं भूलती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य करती है।

श्री सरावगी ने आज "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान" के अंतर्गत जहानाबाद में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद भी आर्थिक सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने सत्ता में आने के बाद इन संकल्पों को योजनाओं, कार्यक्रमों और कानूनों के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू किया है। यही कारण है कि आज देश विकास और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

‎ श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा आतंकवाद, नक्सलवाद और घुसपैठ के खिलाफ सख्त नीतियां अपनाई गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति भाजपा के प्रमुख वैचारिक संकल्पों में शामिल थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे जम्मू-कश्मीर के विकास और राष्ट्रीय एकीकरण को नई गति मिली है।

‎ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने, वित्तीय समावेशन को मजबूत करने तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों के कारण भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित