जमुई , मई 17 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना से प्रेरित एक वैचारिक आंदोलन है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आज जमुई के महावीर वाटिका, बोधवन तालाब (बिठलपुर रोड) में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना तथा समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध को और अधिक प्रभावी बनाना था।
इस अवसर पर श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना से प्रेरित एक वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं, जो गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित