जयपुर , सितंबर 18 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार देने के बावजूद अलोकतांत्रिक तरीके से भाजपा का महापौर बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा राजस्थान में सरकार के दुरुपयोग की नयी परंपरा डाल रही है।
श्री गहलोत ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि डेगाना, कुचेरा में अनैतिक तरीके से भाजपा का चेयरमैन के प्रयास चल रहे हैं। कल भरतपुर में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने धमकाया और आज गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने वहां पहुंचकर प्रत्याशी का नामांकन वापस करवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित