पटना , जुलाई 11 -- ांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद नीरज कुमार सिन्हा ने केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर सर्वोच्च जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है।‎श्री सिन्हा ने आज बयान जारी कर कहा कि जब उन्हें पार्टी द्वारा बांकीपुर से प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी मिली, उस समय वे मंडल स्तर पर संगठन के कार्य में जुटे हुए थे और कार्यकर्ताओं के बीच पर्ची बांट रहे थे।उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति में ही संभव है कि संगठन में जमीन पर काम करने वाले एक साधारण कार्यकर्ता पर इतना बड़ा विश्वास जताया जाता है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

‎श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति के सामने अन्य कोई राजनीतिक दल टिक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोपरि मानकर काम करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

‎बांकीपुर की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि यहां का प्रत्येक नागरिक उनके लिए परिवार का सदस्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और जनसेवा की परंपरा को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।‎उन्होंने कहा कि वे स्वयं को पार्टी का एक अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता मानते हैं तथा संगठन के प्रत्येक निर्देश का पालन करना उनका दायित्व है।

श्री सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)कार्यकर्ताओं का बेहतर समन्वय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विकास कार्यों और बांकीपुर की जनता के स्नेह एवं आशीर्वाद के बल पर भाजपा एक बार फिर बांकीपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित