देहरादून , दिसंबर 09 -- उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर नर्सिंग बेरोजगार और पुलिस विवाद प्रकरण में राजनीतिक नाटंकी करने का आरोप लगाया है।
भाजपा का कहना है कि बीते सोमवार को जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, फिलहाल उसकी जांच चल रही है। आगे जो भी दोषी पाया जाएगा, निश्चित कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नही दिया जा सकता है।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने मंगलवार को हुए महिला कांग्रेस के प्रदर्शन पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए, इसे राजनीतिक नौटंकी करार दिया है।
वहीं स्पष्ट किया कि जो दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम नर्सिंग आंदोलनकारी और महिला पुलिस कांस्टेबल के बीच हुआ, उसकी पूरी जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पुलिस प्रशासन जानकारी ले रहा है। उसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा या जहां भी त्रुटि पाई जाएगी, उस पर उचित कार्रवाई होना निश्चित है। इस पूरे मसले पर किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी का सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी, राज्य का विकास और सुशासन देखकर बौखला गई है। इसलिए प्रत्येक मुद्दे के राजनीतीकरण का प्रयास करती है, जैसा आज उनकी महिला मोर्चा ने किया है। घटना की जांच पूरी हुए बिना ही कांग्रेस अपने राजनैतिक निष्कर्ष बना लेती है और सिर्फ हंगामा करने के उद्देश्य से प्रदर्शन करती है।
प्रदेश की जनता की भांति नर्सिंग बेरोजगारी युवतियां भी कांग्रेस पार्टी की नीति और नीयत से अच्छी तरह वाकिफ है, लिहाजा उनके ऐसी राजनीतिक प्रपंच में नहीं फंसने वाली है।
वो जानते हैं कि उनकी समस्या के समाधान पर सीएम पुष्कर धामी की सरकार संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार कर रही है। जल्द ही उसकाभी समाधान हो जायेगा, लेकिन कांग्रेस की नकारत्मक राजनीति इसी तरह निर्बाध चलने वाली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित