भोपाल , सितंबर 29 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा 30 सितंबर और एक अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। दोनों नेता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे।
प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब 30 सितंबर को सुबह 10.30 बजे लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर एक बजे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32, बूथ क्रमांक 69 स्थित मीना जाटव के शास्त्री नगर स्थित निवास पर भोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के आकृति गार्डन, नेहरू नगर स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे।
श्री देब दोपहर 2.45 बजे वार्ड क्रमांक 27, एलआईजी कोटरा सुल्तानाबाद स्थित वीर सावरकर पार्क के पास बूथ क्रमांक 49 के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के निवास पर चाय पर जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रोफेसर्स कॉलोनी स्थित निवास पर भेंट करेंगे। शाम चार बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और शाम पांच बजे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा 30 सितंबर को सुबह 11.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। दोपहर एक बजे बूथ क्रमांक 203, ई-7 अरेरा कॉलोनी, वार्ड 49, अरेरा मंडल की कार्यालय मंत्री रंजना प्रसाद के निवास पर भोजन करेंगी। शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी। दोनों नेता एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों एवं मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित