उज्जैन , अक्टूबर 30 -- मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने शुक्रवार को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान महाकाल के दर्शन किए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक सिम्मी यादव ने श्री देब का स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान पुजारी राजेश गुरु और संजय गुरु ने पूजन संपन्न कराया।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री देब ने चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद वे पहली बार भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर आत्मिक शांति मिलती है और कार्य करने की नई शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पुजारियों के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित