ऋषिकेश , फरवरी 14 -- उत्तराखंड के रिषीकेश में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी विशेष रूप से शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कोर ग्रुप के अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में हाल ही में कराए गए विधायकों के आतंरिक सर्वे में सामने आई कमजोर प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने, संगठनात्मक मजबूती और लंबे समय से लंबित दायित्वों के बंटवारे पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मीडिया को संबोधित कर बैठक के निर्णयों की जानकारी देंगे। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को प्रदेश की भावी चुनावी दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित