रांची , जनवरी 31 -- झारखण्ड भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,संजय सेठ,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,मधु कोड़ा,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के विभिन्न संगठनिक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित