‎पटना, अप्रैल 14 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

‎ श्री सरावगी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होने दावा करते हुए कहा कि श्री चौधरी का कार्यकाल जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।‎उंन्होने कहा कि श्री चौधरी का सशक्त, अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व निश्चित ही संगठन को नई उंचाइयों तक ले जाएगा तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

‎ श्री सरावगी ने कहा कि श्री चौधरी के नेतृत्व में बिहार की विकास की गति और तेज होगी और 'न्याय के साथ विकास की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगा। उन्होंने श्री चौधरी के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी कीं।

‎ ‎श्री सरावगी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार के विकसित बिहार बनाने के संकल्पों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम गढ़े हैं। अब उन आयामों को आगे बढ़ाने में सम्राट चौधरी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित