चंडीगढ़ , जून 6 -- भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रमों के लिए व्यापक संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले जिलावार कार्यक्रमों के सफल संचालन और समन्वय के लिए पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किए हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंदर पूनिया ने बताया कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और गोहाना के लिए जवाहर सैनी, रेणुबाला गुप्ता, दीपक शर्मा और रवि बतान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ सहित अन्य जिलों के लिए कृष्ण बेदी, सुरेंद्र आर्य, अजय बंसल, मुकेश गौड़ और सरोज सिहाग को क्लस्टर इंचार्ज बनाया गया है।

फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक जिलों की जिम्मेदारी सुरेंद्र पूनिया, प्रवीण बत्रा जोशी, नागेंद्र शर्मा और हरविंद्र कोहली को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित