रायबरेली , नवंबर 01 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी तीन नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक की।
सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से आयोजित इस बैठक में विपक्षी दलों के खिलाफ राजनीतिक जवाबी रणनीति के तहत रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने तैयारियों की समीक्षा की और जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं मंडलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रैली को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित इस रैली में जिले की प्रभावी सहभागिता होनी चाहिए।
बैठक में सलोन विधायक अशोक कोरी, बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र राम, परसदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, छतोह ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, क्षेत्रीय सदस्य देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह और विजय सिंह, अभिषेक वर्मा, कमलेश चौधरी, जिला महामंत्री शरद सिंह और अनुज मौर्य, जिला मंत्री शिवेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मोहित सिंह, कार्यालय सह मंत्री सुधीर गुप्ता, आईटी सह संयोजक पंकज सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष सुनील सिंह सहारा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रवक्ता मोहित सिंह ने आज बताया कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीन नवंबर को लखनऊ में आयोजित रैली में रायबरेली से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित