कानपुर , अप्रैल 06 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के तहत सेवा बस्तियों में मिष्ठान वितरण कर आम जनता के साथ स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि बर्रा मंडल के बूथ संख्या 152 पर भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। इसके अलावा कानपुर दक्षिण और ग्रामीण इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित कर करीब 30 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनके योगदान की सराहना की गई।
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, मेयर प्रमिला पांडे समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित